नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं

नई दिल्ली : सूत्रों ने एएनआई को बताया की, नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद शपथ ले सकते है। 4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। सूत्रों ने कहा कि, पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे हो सकता है।

इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं ने बुधवार को बैठक की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। बाद में पीएम मोदी ने कहा कि, एनडीए विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेगा। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here