हिमाचल में नए एथेनॉल प्लांट पर लग सकती है रोक, पानी और प्रदूषण को लेकर सरकार चिंतित

शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में नए एथेनॉल प्लांट स्थापित करने पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इन संयंत्रों में पानी की अधिक खपत और वायु, जल तथा भूजल प्रदूषण के संभावित खतरे को देखते हुए यह कदम उठाने के संकेत दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि एक एथेनॉल प्लांट में प्रतिदिन करीब 5 लाख से 10 लाख लीटर पानी की खपत हो सकती है। ऐसे में पानी की कमी वाले हिमाचल प्रदेश में इस तरह की इकाइयों को स्थापित करना उपयुक्त नहीं माना जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि, सरकार ऐसे अन्य उद्योगों पर भी प्रतिबंध या नियंत्रण लगाने पर विचार कर रही है, जिनमें भारी मात्रा में बिजली की खपत होती है या जो खतरनाक कचरा पैदा करते हैं। उन्होंने नालागढ़ विधायक हरदीप सिंह बावा द्वारा वायु और जल प्रदूषण को लेकर पेश किए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। चौहान ने बताया कि, केंद्र सरकार के औद्योगिक पैकेज के बाद स्थापित की गई स्टील रिइनफोर्समेंट बार (सरिया) इकाइयां प्रत्येक 50 से 100 मेगावाट तक बिजली की खपत करती हैं। उन्होंने कहा कि, हिमाचल प्रदेश के पास इतनी अधिक बिजली खपत करने वाले उद्योगों को लंबे समय तक समर्थन देने के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here