अमरोहा में गन्ने का ऑनलाइन सर्वे शुरू

अमरोहा: कोरोना वायरस के बीच उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों ने अपना पेराई सत्र जारी रखा, जिससे गन्ना किसानों को काफी राहत मिली। अमरोहा में चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, और अगले हप्ते तक खत्म हो जाने की उम्मीद है। लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम में छपे खबर के मुताबिक अब गन्ना विभाग और चीनी मिलों ने संयुक्त रूप से जिले में गन्ने का ऑनलाइन सर्वे शुरू कर दिया है। सर्वे के आधार पर अगले सीजन के लिए चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्रफल आवंटित किया जाएगा। अमरोहा में 24 मई तक सभी चीनी मिलें बंद हो सकती हैं, ऐसा अनुमान है।

लाइव हिंदुस्तान के खबर में आगे कहा गया है की, गन्ना सर्वे कार्य में पर्यवेक्षक लगाए गए हैं, जो किसानों के खेतों पर पहुंच कर सर्वे कर रहे हैं। सही आंकड़ा जुटाने के मकसद से किसानों ने कितने क्षेत्रफल पर गन्ना बोया है, उसकी वैरायटी का रिकॉर्ड जुटाया जा रहा है। आपको बता दे, सर्वे के आधार पर ही चीनी मिलों को गन्ना क्षेत्रफल आवंटित किया जाएगा।

प्रसाशन द्वारा सर्वे में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। इस दौरान प्रसाशन की कोशिश है की इस पुरे प्रक्रिया में किसानों के लिए हर एक चीज आराम से हो।

आपको बता दे उत्तर प्रदेश में अभी भी गन्ना पेराई जारी है और इस सीजन राज्य ने रिकॉर्ड चीनी उत्पादन किया है।

2 COMMENTS

  1. Its very hard for farmers who grow up sugarcane without payments of his goods from mills only a few mills pay few money to them ,plz issues their payments as soon possible

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here