पाकिस्तान : चीनी उद्योग ने विनियमन-मुक्त व्यवस्था का किया स्वागत, 4.16 लाख टन चीनी निर्यात को मंजूरी देने की मांग

लाहौर: पाकिस्तान के चीनी उद्योग ने सरकार के उस फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत चीनी क्षेत्र को विनियमन-मुक्त (डीरेगुलेट) करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उद्योग का कहना है कि इस कदम से किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे, चीनी निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। पाकिस्तान ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार, उद्योग प्रतिनिधियों ने सरकार से निर्यात प्रक्रिया को जल्द मंजूरी देने की अपील की है।

लाहौर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान शुगर मिल्स एसोसिएशन (PSMA) के अध्यक्ष आसिम गनी उस्मान ने बताया कि, आर्थिक समन्वय समिति ने 4,16,000 टन चीनी के निर्यात को मंजूरी दे दी है। उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द कैबिनेट की स्वीकृति लेने और चीनी की खेप भेजने में सुविधा के लिए भूमि मार्गों को फिर से खोलने का आग्रह किया।उस्मान ने कहा कि, चीनी निर्यात से मिलों की नकदी स्थिति बेहतर होगी, किसानों को समय पर भुगतान करने में मदद मिलेगी और देश को विदेशी मुद्रा प्राप्त होगी। उन्होंने यह भी बताया कि, उद्योग गन्ना उत्पादकों से खरीदे गए गन्ने के कुल मूल्य का लगभग 99 प्रतिशत भुगतान पहले ही कर चुका है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

तीन साल में विनियमन-मुक्त व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य

PSMA के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुहम्मद रफीक ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य तीन साल या उससे पहले चीनी उद्योग को विनियमन-मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी करना है।हालांकि, उन्होंने बताया कि निर्यात की ताजा मंजूरी के बावजूद देश में लगभग 8 लाख टन अतिरिक्त चीनी का भंडार मौजूद है। उन्होंने सरकार से अतिरिक्त मात्रा में चीनी निर्यात करने की अनुमति देने की मांग की, ताकि अतिरिक्त स्टॉक का उपयोग किया जा सके और उद्योग को राहत मिल सके।

अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच से किसानों और उद्योग को लाभ

PSMA के अन्य प्रतिनिधियों, जिनमें पूर्व अध्यक्ष जका अशरफ और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष असलम फारूक तथा खान मुहम्मद अशरफ शामिल हैं, ने भी सरकार के फैसले का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि, चीनी उद्योग को विनियमन-मुक्त करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक बेहतर पहुंच मिलने से किसानों को लाभ होगा तथा पाकिस्तान का चीनी उद्योग और अधिक मजबूत बनेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here