पंजाब : गन्ना बकाया भुगतान को लेकर बीकेयू (दोआबा) नेताओं ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

फगवाड़ा : भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) के नेताओं ने गोल्डन संधार शुगर मिल के किसानों का लंबित गन्ना भुगतान जारी कराने की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात की। किसानों ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर बकाया राशि दिलाने की मांग की। गन्ना बकाया भुगतान के मुद्दे को लेकर बीकेयू (दोआबा) के सदस्य दाना मंडी में एकत्र हुए थे।रैली समाप्त होने के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री से मुलाकात करवाई।

किसान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीकेयू (दोआबा) के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह राय ने किया। प्रतिनिधिमंडल में किरपाल सिंह मूसापुर, मेजर सिंह अथौली, किरपाल सिंह पाला मौली, बलजिंदर सिंह बेहराम, दविंदर सिंह संधवां और मनजीत सिंह ललियां भी शामिल थे।किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर गोल्डन संधार शुगर मिल पर किसानों के बकाया गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया और जल्द समाधान की मांग की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आश्वासन दिया कि किसानों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि, फगवाड़ा क्षेत्र की अन्य नागरिक समस्याओं, विशेष रूप से भूमिगत बिजली केबल बिछाने की मांग, का भी चरणबद्ध तरीके से परीक्षण कर समाधान किया जाएगा। किसान नेताओं ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के हस्तक्षेप से गन्ना किसानों का लंबित भुगतान जल्द जारी होगा और उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here