राणा चीनी मिल का किया गया निरीक्षण…

शाहबाद: उत्तर प्रदेश में चीनी पेराई सीजन ने गति पकडी है। पेराई के बीच किसानों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पडे इसलिए गन्ना विभाग चौकन्‍ना हो गया है। गन्ना आयुक्‍त और विभाग के अन्य अधिकारी चीनी मिलों का औचक निरीक्षण कर रहें है। हाल ही में मुरादाबाद से आए उप गन्ना आयुक्त ने राणा मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने गन्ना यार्ड, चीनी गोदाम और ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालकों से गन्ने की पर्ची देखी। ट्रैक्टर चालकों और किसानों से भी उन्होने बात की।

राणा मिल में फर्जी तरीके से गन्ने की खरीद-फरोख्त की सूचना पर रविवार दोपहर उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने शाहबाद के करीमगंज स्थित राणा मिल पर पहुंचे। उन्होंने चीनी के गोदाम का निरीक्षण किया। तीन घंटे चले निरीक्षण में उप गन्ना आयुक्त को किसी प्रकार की कोई गडबडी नहीं मिली। उप गन्ना आयुक्त अमर सिंह ने कहा कि, पेराई सीजन सुचारू तरीके हो इसलिए मंडल में स्थित चीनी मिलों का निरीक्षण किया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here