चीनी मिल ने गन्ना बुवाई जागरूकता रैली आयोजित की, किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का संदेश

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश): औरंगाबाद क्षेत्र के ग्राम बालका में अनामिका चीनी मिल द्वारा मानसून एवं शरदकालीन गन्ना बुवाई जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती पद्धतियों के प्रति जागरूक करना और उन्नत तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

रैली का नेतृत्व गन्ना विकास प्रबंधक नीरज उज्ज्वल ने किया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, शरदकालीन गन्ना बुवाई बेहतर उत्पादन और अधिक चीनी रिकवरी के लिए सबसे अनुकूल समय माना जाता है। इस मौसम में की गई बुवाई से पौधों का विकास मजबूत होता है, जिससे कम लागत में अधिक उपज और बेहतर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कार्यक्रम के दौरान सहायक गन्ना प्रबंधक अमित हुड्डा, सहायक गन्ना अधिकारी गौरव मलिक और उपदेश वर्मा ने किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग, कतार से कतार की उचित दूरी, बीज शोधन (सीड ट्रीटमेंट) तथा उन्नत गन्ना बुवाई तकनीकों की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सही समय पर वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर किसान गन्ना उत्पादन बढ़ाने के साथ अपनी आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं।

जागरूकता रैली में सर्किल इंचार्ज राजवंश, धीरेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, सुंदर सिंह सहित क्षेत्र के 50 से 60 प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। किसानों ने चीनी मिल की इस पहल का स्वागत करते हुए आधुनिक गन्ना खेती तकनीकों को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।उत्तर प्रदेश

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here