देश में अब तक हुआ 247.80 लाख टन चीनी उत्पादन: ISMA

नई दिल्ली: इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (ISMA) के अनुसार, इस सीजन में चीनी उत्पादन 15 अप्रैल, 2020 तक 247.80 लाख टन है। जब की पिछले सीजन में इसी समय में 311.75 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था।

इस चीनी सीजन में 15 अप्रैल, 2020 तक 139 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थीं, जब की पिछले साल 15 अप्रैल, 2019 तक 172 चीनी मिलें गन्ने की पेराई कर रही थीं।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल, 2020 तक चीनी मिलों ने 108.25 लाख टन चीनी उत्पादन किया जबकि पिछले साल इसी समय में 105.55 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था। 119 चीनी मिलों में से, 21 चीनी मिलों ने पेराई कार्य बंद कर दिया है।

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन में कमी देखि जा सकती है। 15 अप्रैल, 2020 तक राज्य में चीनी उत्पादन 60.12 लाख टन हुआ है, जबकि पिछले समय इसी समय में 106.71 लाख टन चीनी उत्पादन हुआ था। महाराष्ट्र में 136 चीनी मिलों ने गन्ना पेराई बंद कर दिया है और अभी भी 10 चीनी मिलें चल रही है।

कर्नाटक राज्य में 15 अप्रैल, 2020 तक 63 चीनी मिलों ने पेराई कर 33.82 लाख टन चीनी का उत्पादन किया, जबकि पिछले साल इसी समय, 67 चीनी मिलें गन्ना पेराई कर रही थीं, जिन्होंने 43.20 लाख टन चीनी का उत्पादन किया था।

तमिलनाडु में इस सीजन में पेराई में भाग लेने वाले 24 चीनी मिलों में से 16 चीनी मिलों ने अपनी पेराई समाप्त कर दी है। और राज्य में अब तक 4.95 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया है, जब पिछले साल इसी अवधि में 6.85 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

गुजरात में 15 अप्रैल, 2020 तक 8.80 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया। जबकि पिछले साल इसी समय में 11.19 लाख टन चीनी उत्पादन किया गया था।

अन्य राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा में सामूहिक रूप से 15 अप्रैल, 2020 तक 31.86 लाख टन उत्पादन किया गया है।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here