पेराई सत्र 2024-25: उत्तर प्रदेश में 90 चीनी मिलों में गन्ना पेराई जारी; 39 चीनी मिलों द्वारा गन्ना भुगतान भी शुरू

उत्तर प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त प्रभु एन सिंह बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। प्रदेश की 102 चीनी मिलों ने गन्ना खरीद हेतु इण्डेन्ट जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की 90 चीनी मिलों में पेराई कार्य प्रारम्भ हो चुका है, जिनमें निगम क्षेत्र की 01, सहकारी क्षेत्र की 10 तथा निजी क्षेत्र की 79 चीनी मिलें शामिल हैं। प्रदेश की संचालित चीनी मिलों में सहारनपुर परिक्षेत्र की 19 में से 18 चीनी मिलें, मेरठ परिक्षेत्र की 16 में से 16, बरेली परिक्षेत्र की 17 में से 11, मुरादाबाद परिक्षेत्र की 23 में से 22, लखनऊ परिक्षेत्र की 19 में से 13, अयोध्या परिक्षेत्र की 05 में से 04, देवीपाटन परिक्षेत्र की 10 में से 04 तथा देवरिया परिक्षेत्र की 7 में से 02 चीनी मिलों ने पेराई कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इसके अतिरिक्त प्रदेश की अन्य 12 चीनी मिलों द्वारा अपना पेराई कार्य शुरू करने की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण कर गन्ना खरीद हेतु इण्डेंट जारी कर दिया है। इन चीनी मिलों का संचालन भी अगले 02 से 03 दिवस में शुरू हो जाएगा। अवशेष 19 चीनी मिलें भी शीघ्र ही संचालित हो जाएगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना आयुक्त ने यह भी बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2024-25 के देय गन्ना मूल्य का नियमानुसार त्वरित भुगतान करने हेतु चीनी मिलों को निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। तदक्रम में 39 चीनी मिलों द्वारा वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। समय से चीनी मिलों के संचालन से गेंहू बुवाई हेतु खेत होगा खाली।

चीनी उद्योग पर अधिक जानकारी और अपडेट के लिए, Chinimandi.com पढ़ते रहें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here