गन्ना किसानों को पेट्रोल में एथेनॉल सम्मिश्रण में वृद्धि से बहुत लाभ हुआ: नरेंद्र मोदी

हुमनाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक जनसभा में कहा कि, कांग्रेस ने इस क्षेत्र के गन्ना किसानों को अपने हाल पर छोड़ दिया था, जबकि भाजपा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रही है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस और जेडीएस किसानों से नफरत करते है और वे किसानों के कल्याण के लिए कभी कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि, भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही लाखों किसानों को पीएम किसान योजना और अन्य संबंधित योजनाओं का लाभ मिलना शुरू हुआ। मोदी ने कहा कि, कांग्रेस सरकार के दौरान देश में केवल 400 मिलियन लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता था, जबकि हमारी सरकार में यह उत्पादन बढ़कर 4000 मिलियन लीटर से अधिक हो गया है।

उन्होंने कहा कि, गन्ना किसानों को पेट्रोल में एथेनॉल सम्मिश्रण में वृद्धि से बहुत लाभ हुआ है। कांग्रेस ने कभी गरीबों की समस्याओं को नहीं समझा, उन्होंने कभी गरीबी नहीं देखी।मोदी ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो विकास में भी राजनीति करती है, अड़ंगा डालती है।मोदी ने कहा कि जब तक कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार थी, उसने गरीबों के लिए घर बनाने की गति धीमी कर दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद यह फैसला किया गया कि कर्नाटक में गरीबों को करीब नौ लाख का पक्का मकान मिलेगा।मोदी ने कहा कि, अब तक कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें 91 बार अलग-अलग तरह से अपशब्द कहे हैं। उन्होंने कहा, दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस ने मेरे खिलाफ जो गालियां दी हैं, उनकी सूची मुझे मिली है। अब तक 91 बार उन्होंने ऐसा किया है।उन्होंने कहा कि गालियों की यह डिक्शनरी बनाने के बजाय अगर उन्होंने अपना समय लोगों को सुशासन देने में लगाया होता तो उनकी स्थिति इतनी दयनीय नहीं होती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here