पाइरिला कीट के कारण गन्ना किसान चिंतित

गन्ने की फसल मैं पाइरिला कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ते जा रहा है। किट गन्ने की पत्तियों का रस चूस कर फसल को क्षति पहुंचा रहा है। पाइरिला किट बहुत तेजी से फैलता है। यह न सिर्फ गन्ने की फसलों को हानि पहुंचा रहा है बल्कि अन्य फसल जैसे मक्का, बाजरा, ज्वार,आदि भी इसके प्रकोप के चपेट में आ सकते है। पाइरिला के बढ़ते प्रकोप के कारण गन्ना किसान काफी परेशानी में है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी है की, पाइरिला के कीट को काबू करने वाला परजीवी मित्र कीट भी खेतों में देखा जा रहा है। कई इलाकों में पाइरिला को नियंत्रित करने के लिए किसान कीटनाशकों का छिड़काव भी कर रहे है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

कृषि अधिकारीयों ने बताया कि, सभी किसानों द्वारा एक साथ कीटनाशक छिड़काव करना संभव नहीं है। ऐसे में जो किसान कीट कीटनाशक छिड़काव कर रहे हैं, उनके खेतों से पाइरिला किट उड़ कर पड़ोस के खेतों में चला जाएगा और उसका प्रकोप जारी रह सकता है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, अधिकारियो ने सुझाव देते हुए कहा की किसानो को गन्ने की फसल में किसी भी कीटनाशक का छिड़काव नहीं करना चाहिए। जिससे गन्ने की फसल पर पाइरिला का परजीवी जीवित रहकर इस किट को नियंत्रण में कर सके ।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here