गन्ना कटाई के साथ चीनी मिलों तक गन्ना ले जाने में किसानों को कोई दिक्कत न हो राज्य सरकारें सुनिश्चित करें यह जिम्मेदारी: मंत्री

नई दिल्ली,9 अप्रैल: कोरोना वारयरस ( कोविड -19) के कहर से देश के किसानों को राहत दिलाने के साथ उनको कषि से जुड़े दैनिक कामकाज में कोई परेशानी न हो इसके लिए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय देशभर में नजर बनाए हुए है। रबी फसलों की कटाई के साथ देश के कई हिस्सों में जहां गन्ना उत्पादन बहुतायत में होता है वहां गन्ना पैराई सत्र चल रहा है। केन्द्र सरकार वहां पर भी स्थिति का आंकलन कर किसानों को राहत दिलाने के लिए गंभीर है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, हरियाणा, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में गन्ने की बहुतायत में खेती होती है। इन्ही सभी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिए बात की।

कृषि मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों से कहा कि किसानों को रबी के फसलों की कटाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए राज्य सरकारों के अधिकारियों से सतत संवाद रखा जाए ताकि जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों को किसानों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के लिए बाध्य किया जा सके। कषि मंत्री के इस संवाद के दौरान अधिकारियों से चर्चा में गन्ना किसानों का मुद्दा सामने आया जिस पर कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि जिन जिलों में गन्ना पैराई सत्र चल रहा है वहाँ राज्य सरकारों को ये सुनिश्चित करना चाहिए कि गन्ना किसानों को कृषि कार्यो के साथ उत्पादों की बिक्री के वक्त कोई परेशानी न हो।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस दौरान कृषि मंत्री तोमर ने अधिकारियों को संबधित राज्य सरकार के अधिकारियों से स्थिति की रिपोर्ट लेते रहने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा की ये राज्य सरकारों की ज़िम्मेदारी है कि किसानों को हो रही परेशानियों को रोकने के लिए गन्ना कटाई के साथ चीनी मिलों तक गन्ना ले जाने में उन्हे कोई दिक़्क़त न हो इसके समुचित प्रयास सुनिश्चित किए जाने चाहिए। बैठक में केन्द्रीय कृषि एवं पचायतीराज राज्य मंत्री परषोत्तम रुपाला, केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान कृषि राज्य मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो किसानों को प्रेरित करें ताकि वो कृषि कार्यों को सम्पन्न करने के साथ-साथ चीनी मिलों में गन्ना लेकर जाने के दौरान मुंह पर मास्क या कपडा लगाए और समय समय पर साबुन से हाथ धोने के साथ सामाजिक दूरी का भी पूरी तरह पालन करें।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here