रामपुर: घोषणापत्र न भरने वाले गन्ना किसान मिलों को गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे

रामपुर: उत्तर प्रदेश में अगले पेराई सीजन को लेकर गन्ना सर्वेक्षण, घोषणापत्र भरने की प्रक्रिया चल रही है।

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिले में मिलों द्वारा किसानों को सूचित किया गया है की, घोषणापत्र न भरने वाले गन्ना किसान मिलों को गन्ने की आपूर्ति नहीं कर पाएंगे। साथ ही क्षेत्रफल या भूजोत के गलत आंकड़े देने पर सट्टा बंद हो जाएगा। गन्ना सर्वेक्षण नीति जारी हो चुकी है, और सर्वे भी शुरू हो गया है। नीति के मुताबिक गन्ना आपूर्ति के लिए सट्टा संचालन को किसान द्वारा अपने भूजोत और गन्ना क्षेत्रफल का निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। जो किसान घोषणा पत्र नहीं भरेंगे, उन्हें गन्ना पर्चियां जारी नहीं होंगी।30 सितंबर तक नए सदस्य बनाए जाएंगे। इसके बाद कोई भी किसान समिति का सदस्य नहीं बन सकेगा।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here