सहारनपुर में अगले माह से शुरू होगा गन्ना सर्वे

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में इस साल का पेराई सीजन अंतिम चरण में पहुंच चूका है, और अब अगले सीजन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। अगले सीजन की तैयारियों को लेकर अप्रैल माह से गन्ने का सर्वे शुरू हो जाएगा।

अब सर्वे की ख़ास बात यह है की, यह सर्वे जीपीएस मशीन द्वारा किया जाएगा। सर्वे पूरा होने पर किसानों को रकबे की स्लिप भी दी जाएगी।गन्ना विभाग ने सर्वे की पूरी तैयारी कर ली है। सहारनपुर जिले में भी 15 अप्रैल से 15 जून तक सर्वे जारी रहेगा। चीनी मिलें सर्वेक्षण के लिए स्टाफ के उपलब्धता के अनुसार पांच से एक हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल का सर्किल तैयार करेगी।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना सर्वे के लिए कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। किसानों को वेबसाइट पर घोषणा पत्र अपलोड करने की सुविधाएं भी दी गई है। सर्वे के दौरान गन्ना प्रजाति , फसल की दशा, गन्ना पौध शाला, ड्रिप इरिगेशन, सहफसली खेती आदि का विवरण भी दर्ज किया जाएगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here