तंजानिया: सरकार द्वारा चीनी आयात के लिए कंपनियों को परमिट जारी

मोरोगोरो: कृषि मंत्री, प्रो एडोल्फ मैकेंडा ने कहा कि, सरकार ने इस साल चीनी का आयात करने के लिए कंपनियों को परमिट जारी किया है, और चीनी बोर्ड से अगले साल चीनी का आयात शुरू करने के निर्देश दिए है। हालिया रिपोर्टों से पता चलता है कि, तंजानिया की घरेलू चीनी की मांग 470,000 मीट्रिक टन थी, जबकि देश की पांच चीनी मिलों में 2019 में 378,000 टन उत्पादन की क्षमता थी। प्रो एडोल्फ मैकेंडा ने किलोमबेरो चीनी मिल का दौरा किया और मोरोगोरो में किसानों से बात की। चीनी की कमी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि, देश में चीनी का संकट गन्ने की कमी के कारण नहीं है बल्कि गन्ने को संसाधित करने के लिए निवेशकों की कमी है।

उन्होंने कहा, गन्ना उगाने वाले बहुत सारे किसान हैं, लेकिन दुर्भाग्य से देश में चीनी नहीं है। तंजानिया के लोग हैरान हैं कि हमारे पास पर्याप्त गन्ना पैदा करने वाले किसान हैं लेकिन हम चीनी का आयात कर रहे हैं। किलोमबेरो शुगर कंपनी लिमिटेड के बोर्ड के अध्यक्ष अमी मपुंगवे ने कहा कि, वर्तमान में किलोमबेरो दोनों मिलें प्रति वर्ष 128,000 टन चीनी का उत्पादन करते हैं। उन्होंने चीनी बाजार की देखरेख और गन्ने की खेती और चीनी उत्पादन के विस्तार के लिए अनुकूल वातावरण बनाने के लिए राष्ट्रपति जॉन मगुफुली को धन्यवाद दिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here