दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का पेराई सत्र खत्म

आजमगढ़, उत्तर प्रदेश: दी किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव का पेराई सत्र खत्म हो चुका है। इस बार कुल 107 दिनों तक चीनी मिल चली। इस बार 30 लाख 23 हजार 714 क्विंटल ही गन्ने की पेराई और 2.48 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। चीनी मिल के पेराई सत्र 2023-24 का शुभारंभ बीते वर्ष चार दिसंबर को हुआ था और पिछले 19 मार्च को बंद कर दिया गया। मिल में 248730 क्विंटल चीनी, 3056 क्विंटल ब्राउन शुगर का उत्पादन हुआ। इसके अलावा 177595 क्विंटल शीरा, 948143 क्विंटल बगास और 105806 क्विंटल प्रेसमड (मैल) निकला।

पेराई सत्र के दौरान कुल 34253 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। इसमें से 21 हजार 490 मेगावाट बिजली का निर्यात किया गया है।मिल को 17370 किसानों में से 16000 किसानों ने 30 लाख 23 हजार 714 क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की। मिल के अधिकारियों के अनुसार गन्ने का 56 प्रतिशत भुगतान यानी एक अरब नौ करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here