सरकार ने चीनी निर्यात की समयसीमा बढ़ाई

कोरोना वायरस के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने घरेलू चीनी व्यापर को प्रभावित किया है, जिसके कारण चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति पर असर पडा है। साथ ही साथ चीनी निर्यात भी भारत के अधिकांश बंदरगाहों में फंसे हुए थे। अब सरकार ने चीनी निर्यात के समयसीमा को लेकर चीनी मिलों को राहत दी है।

केंद्र सरकार ने 60 लाख टन चीनी निर्यात करने के लिए सब्सिडी देने का फैसला किया था। कैबिनेट ने चीनी सीजन 2019-20 के लिए चीनी मिलों को निर्यात करने के लिए 10,448 रुपए प्रति टन के हिसाब से सब्सिडी देने को मंजूरी दी थी। 15 सितंबर, 2020 को जारी एक अधिसूचना में, केंद्र सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जिन चीनी मिलों ने 30 सितंबर, 2020 तक आंशिक रूप से चीनी सीजन 2019-20 का निर्यात किया है, उन्हें अपने कोटा की शेष राशि का निर्यात करने की अनुमति 31 दिसंबर 2020 तक दी जाएगी।

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here