मिल के उपाध्यक्ष ने गन्ना बुआई का निरीक्षण किया, ट्रेंच विधि से बुआई करने की दी सलाह

बागपत : उत्तर प्रदेश में गन्ना बुआई चल रही है, और प्रदेश के चीनी मिलों द्वारा किसानों को अच्छी फसल पैदावार के लिए सलाह दी जा रही है। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, चौगामा क्षेत्र के पुसार एवं मांगरौली आदि गांवों में चल रही गन्ना बुआई का किनौनी मिल के उपाध्यक्ष केपी सिंह ने निरीक्षण किया। किसानों के खेतो में खड़ी पेड़ी गन्ना फसल को देखा। किसानों को ट्रेंच विधि से गन्ना बुआई करने की सलाह दी गई। मिल के उपाध्यक्ष केपी सिंह के साथ महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह,गन्ना विकास प्रबंधक आदेश तोमर,जोन इंचार्ज दुष्यंत त्यागी आदि मिल अधिकारियों ने चौगामा क्षेत्र के गांवों के किसानों से मिलकर गन्ना फसल की जानकारी ली। इस मौके पर सतेंद्र, राजबीर, महेंद्र, सोनू, प्रमोद, सहदेव आदि किसान मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here