उत्तराखंड: चीनी मिल यार्ड से ट्रैक्टर चोरी

बाजपुर : चीनी मिल गन्ना यार्ड परिसर से ट्रैक्टर की चोरी हो गई।इस घटना से किसानों में हड़कंप मच गया।इस मामले में किसानों ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है। काशीपुर के गांव अजीतपुर निवासी किसान जगराज सिंह का चालक सरफराज गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर चीनी मिल में आया था। रविवार की रात करीब 11 बजे गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को कतार में खड़ा करके चालक सरफराज किसान भवन में जाकर आराम कर रहा था। कुछ देर में एक किसान ने आकर उसे बताया कि उसका ट्रैक्टर नहीं है। खोजबीन करने पर ट्रैक्टर नहीं मिला जबकि गन्ना भरी ट्राली कतार में खड़ी थी।

किसानों ने मिल यार्ड में हंगामा किया।मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा मौके पर पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसानों और गन्ना अधिकारी के बीच जोरदार नोकझोंक हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि, मिल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किये गये है। गन्ना यार्ड में सीसीटीवी भी नहीं लगे हैं। मौके पर भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, जगतजीत सिंह, चरण सिंह, हरदयाल सिंह, सुखदेव सिंह, जसपाल सिंह, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here