उत्तर प्रदेश : बिजली की लाइन टूटने से 20 एकड़ गन्ना जलकर राख, किसानों का बड़ा आर्थिक नुकसान

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के भोगीपुर मनी गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटने से लगी आग में करीब 20 एकड़ गन्ने की फसल जलकर नष्ट हो गई। दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, बिजली का तार टूटने के बाद निकली चिंगारी से सूखे पत्तों में आग लगी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए किसानों और ग्रामीणों ने काफी प्रयास किए। काफी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया, लेकिन तब तक गन्ने की फसल का बड़ा हिस्सा जलकर नष्ट हो चुका था।

आग में पुष्पा देवी की चार बीघा, सत्य प्रकाश की एक बीघा, राम स्नेही की चार बीघा, कुश्मा देवी की तीन बीघा और सुधा देवी की दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। इसके अलावा कई अन्य किसानों की फसल भी आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई है। किसानों के अनुसार, इस घटना में उन्हें चार लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।किसानों ने आरोप लगाया कि, बिजली विभाग की लापरवाही के कारण जर्जर बिजली लाइन टूट गई। उनका कहना है कि तारों की खराब स्थिति को लेकर पहले भी विभाग से शिकायत की गई थी, लेकिन जर्जर तारों को बदला नहीं गया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से फसल नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से एक लिपिक मौके पर पहुंचा और नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जर्जर बिजली लाइनों को तत्काल बदलने की भी मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here