उत्तर प्रदेश: सर्वे पूरा होने के बाद उसके आधार पर गन्ना पर्चियों का आवेदन होगा

बुलंदशहर : जिले में 30 जून तक गन्ने का सर्वे चलेगा। इस सर्वे के आधार पर गन्ना पर्चियों का आवेदन होगा। अधिकारियों ने किसानों से इस कार्य में सहयोग की अपील की है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने कहा कि जिले में पिछले साल 77 हजार हेक्टेयर भूमि में गन्ना उत्पादन हुआ है। गन्ना उत्पादक किसान 1.40 लाख से अधिक हैं। आठ चीनी मिलें इनका गन्ना खरीदती हैं। जिले में गन्ने की फसल का रकबा जानने के लिए सर्वे जारी है। सर्वेक्षण में जीपीएस का प्रयोग किया जा रहा है। शरद कालीन और बसंत कालीन दोनों ही गन्ने का सर्वे किया जाएगा।

खबर में आगे कहा गया है की, सर्वे नीति में पारदर्शिता के लिए किसान को पूर्व सूचना देने पर जोर दिया गया है। किसानों को सर्वे टीम के खेत पर पहुंचने की तारीख और टीम इंचार्ज के नाम और मोबाइल नंबर की सूचना तीन दिन पूर्व एसएमएस के माध्यम से दी जा रही। किसानों को अपना घोषणा पत्र स्वयं आनलाइन भरना होगा। जिन किसानों का ऑनलाइन घोषणा पत्र उपलब्ध नहीं होगा, उनका सट्टा आगामी पेराई सत्र 2025-26 में बंद किया जा सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here