उत्तर प्रदेश: गन्ना तौल में आनाकानी, गुस्साए किसानों ने लगाया जाम

बस्ती : गन्ना तौल में आनाकानी के चलते दुबौलिया थाना क्षेत्र स्थित रामजानकी मार्ग को गुस्साए किसानों ने सोमवार को रास्ता जाम कर दिया। गन्ना समय से तौल होने के लिए किसानों ने मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र सेमरा मुस्तहकम में उचित व्यवस्था करने की मांग की। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, किसानों का आरोप था कि यहां पर पर्याप्त संख्या में ट्रक नहीं होने से किसानों को परेशानी हो रही है।

किसानों के अनुसार, मुंडेरवा चीनी मिल के गन्ना केन्द्र पर ट्रक मालिकों की ओर से मनमानी की जा रही है। जिससे गन्ने की तौल नहीं हो पा रही है। चार-पांच दिन बाद तौल हो पा रहा है।इससे एक तरफ गन्ना सूखता है तो दूसरी तरफ ट्राली का भाड़ा देना पड़ता है। किसान और एक मजदूर को भी अपना अनावश्यक समय लगाना पड़ता है। इन समस्याओं से नाराज किसानों ने रामजानकी मार्ग पर पहुंचकर मुंडेरवा चीनी पर गन्ना लादकर जा रहे ट्रकों को रोककर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में सुजीत यादव, जगनिवास, कलेन्द्र यादव, महेन्द्र, निर्मल, मेहीलाल, सत्यदेव, सचिन सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here