उत्तर प्रदेश : 21-22 मई को चीनी उद्योग के भविष्य पर मंथन, 10 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

लखनऊ :गन्ना और चीनी उद्योग के भविष्य को लेकर 21 और 22 मई 2026 को लखनऊ में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम यूपी शुगर मिल्स एसोसिएशन और ग्रीनटेक कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में होगा। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि, संगोष्ठी का उद्घाटन 21 मई को सुबह 10 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की अपर मुख्य सचिव गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग वीना कुमारी होंगी।

उन्होंने जानकारी दी कि, पहले दिन चार अलग-अलग सत्रों में उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी, जबकि दूसरे दिन तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे। संगोष्ठी में भारत समेत करीब 10 देशों के विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग लेकर अपने विचार साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नई तकनीकों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें कृषि उपकरणों, आधुनिक संयंत्रों और बायो-प्लास्टिक से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोफेसर नरेंद्र मोहन ने बताया कि, पिछले सीजन में 20 लाख टन चीनी निर्यात का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन उत्पादन कम रहने के कारण केवल 7 लाख टन चीनी का ही निर्यात हो सका।

ChiniMandi WhatsApp Channel

उन्होंने कहा कि, देश में हर साल लगभग 275 से 280 लाख टन चीनी की खपत होती है। इसके बाद बची अतिरिक्त चीनी का उपयोग एथेनॉल उत्पादन में किया जाता है और फिर भी अधिशेष बचने पर उसे निर्यात किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि, इस बार निर्यात पर लगी रोक के चलते चीनी निर्यात का आंकड़ा और घट सकता है, जिससे घरेलू बाजार में चीनी की कीमतों पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here