उत्तर प्रदेश : जिलाधिकारी ने चीनी मिल की उत्पादन क्षमता और संसाधनों का लिया जायजा

मऊ : जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने सोमवार को दी किसान सहकारी चीनी मिल, घोसी का दौरा कर मिल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों, मशीनरी और उत्पादन क्षमता का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिल के विभिन्न विभागों का अवलोकन करते हुए संचालन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उत्पादन इकाइयों, बॉयलिंग हाउस, स्थापित मशीनों और गोदाम में रखे चीनी के भंडार का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से मशीनों की कार्यक्षमता, रखरखाव व्यवस्था, उत्पादन क्षमता और भविष्य की विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने कहा कि, चीनी मिल के संचालन और विकास से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन किया गया है तथा आवश्यक सुधार और विकास कार्यों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने मिल के बंद होने संबंधी फैल रही अफवाहों को भी निराधार बताते हुए उनका खंडन किया। इस अवसर पर मिल के उपसभापति रजनीश राय ने चीनी मिल के मुख्य द्वार से परिसर तक लगभग 300 मीटर सड़क निर्माण और जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की मांग रखी। वहीं, मिल के महाप्रबंधक ए.के. पांडे ने जानकारी दी कि शासन के सहयोग से सभी गन्ना किसानों का बकाया भुगतान पूरी तरह कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी अशोक सिंह, तहसीलदार धर्मेंद्र पांडे, महाप्रबंधक ए.के. पांडे, मुख्य गन्ना अधिकारी अजय यादव, पूर्व उपसभापति रामाश्रय राय, निदेशक अखिलेश सिंह, बिजेंद्र राय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here