पीलीभीत: किसानों ने गन्ना फसल से बनाई दुरी, अन्य फसलों की ओर किया रुख

पीलीभीत, उत्तर प्रदेश : कम गन्ना मूल्य, भुगतान में देरी, महंगाई, मजदूरों की कमी आदि समस्याओं के चलते किसान गन्ना फसल से दूरी बनाते नजर आ रहे है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, बीसलपुर समिति क्षेत्र के 48 हजार किसानों ने इस वर्ष गन्ने की खेती छोड़ अन्य फसलें की हैं। खबर में आगे कहा गया है कि, गन्ना विभाग के अभिलेखों के अनुसार सहकारी गन्ना विकास समिति क्षेत्र में कुल 1, 07, 822 गन्ना किसान हैं। चालू गन्ना सत्र शुरू होने से पहले, जब समिति कर्मचारियों ने गन्ने की पर्चियां कराने के सिलसिले में गन्ने की खेती वाले किसानों का हिसाब लगाया, तो पता चला कि समिति क्षेत्र में केवल 59751 किसानों के खेतों में ही गन्ने की फसल खड़ी है। बाकी किसानों ने गन्ने की खेती के स्थान पर अन्य फसलें उगाई हैं। अब 59751 किसानों को ही गन्ने की पर्चियां जारी करने की कवायद शुरू की गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here