उत्तर प्रदेश: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में लगी आग; पाया गया काबू

मेरठ, उत्तर प्रदेश: मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल में रविवार को भीषण आग लग गई। आग लगने से मिल कर्मचारियों में हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मिल हाउस पहुंच गई और आग को बुझाने का प्रयास किया। फायरकर्मियों को दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर में कहा है की, जानकारी के अनुसार रविवार शाम मोहिउद्दीनपुर मिल के बाहर झाड़ियों में आग लग गई थी जिसको बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं। जैसे ही फायरकर्मी झाड़ियों में लगी आग पर काबू पा ही रहे थे उसी दौरान गन्ना पेराई के मिल हाउस के 120 फीट ऊंचे टिन शेड पर गन्ने की बैगास में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आनन फानन में फायरकर्मी मिल हाउस पहुंचे और आग पर काबू करने का प्रयास करने लगे। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here