उत्तर प्रदेश : गन्ने में कीट प्रकोप कम, अगले सीजन में 10 लाख क्विंटल अतिरिक्त उत्पादन की उम्मीद

गोंडा: जिले के गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर है। इस वर्ष गन्ने की फसल में कीटों का प्रकोप अपेक्षाकृत कम देखने को मिला है, जिससे आगामी पेराई सत्र में गन्ना उत्पादन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। गन्ना विभाग का अनुमान है कि यदि फसल की मौजूदा स्थिति बनी रहती है, तो वर्ष 2026-27 में करीब 10 लाख क्विंटल अतिरिक्त गन्ने का उत्पादन हो सकता है।अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, सहायक चीनी आयुक्त कुशलपाल सिंह और जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने ग्राम मैजापुर (भार्गव पुरवा) में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान किसानों, चीनी मिल अधिकारियों और सर्वेयरों की उपस्थिति में सर्वे रिकॉर्ड की जांच की गई, जो पूरी तरह सही पाए गए।अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र में जिले में 301.98 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। वहीं, आगामी सत्र में यह आंकड़ा बढ़कर 311 लाख क्विंटल तक पहुंचने का अनुमान है। विभाग का मानना है कि बेहतर फसल स्थिति और कम कीट प्रकोप के चलते किसानों को उत्पादन और आय दोनों में लाभ मिल सकता है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here