उत्तर प्रदेश : वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिकों ने गन्ना खेती में हो रहे नवाचार का निरीक्षण किया

गोरखपुर : महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर के प्रबंधक, वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक सिंह जनपद के प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के गंगानगर कृषि फार्म का दौरा किया। यहां उन्होंने गन्ना खेती में हो रहे नवाचार, मशीनीकरण का प्रयोग, गन्ने के साथ सहफसली खेती, मिनी स्प्रिंकलर सेट सिंचाई, मौसम सूचना संयंत्र, गन्ना मल्टी स्टोरी पौधशाला, मौसम सूचना संयंत्र, फार्म पर कृषक प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।

हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके सिंह ने कहा कि, कम लागत में अधिक उत्पादन होने से ही किसानो की अर्थिक समृद्धि बढ़ेगी।राज्य और केंद्र सरकार गन्ना उद्योग को बढ़ावा दे रहा है, और इससे किसानों की आर्थिक उन्नति हो रही है। उन्होंने कहा, भविष्य में महाराजगंज के किसानों को यहां भेजकर आधुनिक खेती में हो रहे नवाचार कार्यो को दिखाने का प्रयास करुंगा, जिससे किसानों को फायदा हो सके। उसको गति प्रदान हो। इस दौरान युवा कृषक गौरव मिश्रा, विजय मिश्रा, मोहित मिश्रा, रोजा चीनी मिल से अनिल यादव, अखिलेश यादव आदि मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here