उत्तर प्रदेश: गन्ना उत्पादकता में शामली प्रदेश में सबसे आगे

शामली: जिले के गन्ना किसान और गन्ना विभाग की मेहनत अब रंग ला रही है, क्योंकि जिलें ने गन्ना उत्पादकता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जिले में गन्ने की औसत उपज 1036.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही है। आपको बता दे की, जिले में डेढ़ लाख से अधिक किसान गन्ना खेती से जुड़े हैं जो शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिल में गन्ने की सप्लाई करते हैं। हर साल गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश से सभी जिलों को गन्ना उत्पादकता में रैंक जारी की जाती है। वर्ष 2018-19 में जनपद शामली की औसत उपज 962.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही थी। वर्ष 2019-20 में 990.64, वर्ष 2020-21 में 1004.28, वर्ष 2021-22 में 1014.16 एवं 2022-23 में 1025.12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के मुताबिक, जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा क्राप कटिंग के परिणामों के आधार पर जारी की गई रैंक में गन्ना उत्पादकता में शामली को फिर से प्रथम स्थान मिला है। पिछले छह साल से शामली जिला लगातार पहला स्थान प्राप्त कर रहा है। जिले में गन्ने की औसत उपज 1036.04 क्विंटल प्रति हेक्टेयर रही। जबकि प्रदेश में दूसरा स्थान पर 953.56 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उपज पाकर मुजफ्फरनगर और 919.72 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादकता प्राप्त कर मेरठ ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

 

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here