उत्तर प्रदेश: गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों का किसानों के साथ धरना प्रदर्शन

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: किसानों के बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर शिवसेना भी किसानों के समर्थन में आ गई है। लक्ष्मी शुगर मिल द्वारा कथित रूप से गन्ना किसानों का भुगतान न करने पर नाराज किसानों द्वारा दिए बिलारी में दिए जा रहे धरने में शिवसेना पदाधिकारी जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे और किसानों को समर्थन दिया। शिवसेना जिला प्रमुख और बिलारी ब्लॉक के वरिष्ठ शिवसेना पदाधिकारियों ने किसानों के साथ ही धरने में भाग लिया।

एसडीएम विनय कुमार को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया की, भुगतान में देरी से किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मिल को जल्द से जल्द भुगतान के लिए निर्देश देने चाहिए। धरने मे वीरेंद्र अरोड़ा,राजीव सक्सेना,महेश कुमार,हरि सिंह,कृपाल सिंह,नितेश सिंह,प्रदीप सिंह,राजा कश्यप आदि वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here