उत्तर प्रदेश : नीलगाय और जंगली सूअर से गन्ना फसल बचाने में चीनी मिल करेगी मदद

संतकबीरनगर: संतकबीरनगर जिले में नीलगाय और जंगली सूअर से गन्ना फसल बचाने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है,लेकिन अब किसानों की मदद के लिए चीनी मिल मुंडेरवा अनुदान पर जाली मुहैया कराएगी।इससे किसानों की फसल जानवरों से सुरक्षित रहेगी और साथ ही उपज भी बेहतर होगी।हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, क्षेत्र में गन्ना रकबा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिले में गन्ना रकबा कम होने के पीछे जंगली जानवरों को भी माना जा रहा है।

बुआई के बाद ही किसानों की फसल को नील गाय बरबाद कर दे रही हैं। इसके अलावा गन्ना तैयार होने पर जंगली सूअर समूचे खेत के गन्ने को काट डाल रहे हैं। इन समस्याओं से किसानों को बचाने के लिए चीनी मिल के जीएम चीनी मिल महेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव के स्तर से किसानों को अनुदान दिया जाना है। मिल की ओर से जो जाली मुहैया कराई जाएगी उस पर 25 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here