उत्तर प्रदेश : गन्ने की फसल में अंकुर बेधक और चोटी बेधक कीटों का प्रकोप, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में मई से जून के बीच का समय गन्ने की फसल के लिए कीट प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है। इस अवधि में अंकुर बेधक और चोटी बेधक कीटों की पहली पीढ़ी सक्रिय हो जाती है, और समय रहते नियंत्रण न किए जाने पर ये कीट फसल की पैदावार को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।अमरोहा के जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार ने ‘हिंदुस्तान’ से बात करते हुए जिले के गन्ना उत्पादक किसानों को आगाह किया है कि वे मई से जून के दौरान उचित शस्य क्रियाएं अपनाकर अपनी फसल को संभावित हानि से बचा सकते हैं।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, इन कीटों की सूंडी गन्ने की कोमल पत्तियों यानी गोफ को खाती है, जिससे पौधे का मध्य भाग सूख जाता है। इसे डेड हार्ट कहा जाता है। प्रभावित हिस्से को खींचने पर वह आसानी से निकल आता है और उसमें से दुर्गंध भी आती है।फसल सुरक्षा के लिए विशेषज्ञों ने किसानों को कई उपाय अपनाने की सलाह दी है। प्रभावित पौधों को सूंडी और प्यूपा सहित जमीन की सतह से काटकर तुरंत नष्ट कर देना चाहिए ताकि संक्रमण आगे न फैले। जिन पत्तियों या कल्लों पर अंडों के समूह दिखें, उन्हें भी तोड़कर नष्ट करना जरूरी है। वयस्क कीटों की निगरानी के लिए 25 से 30 मीटर की दूरी पर फेरोमोन ट्रैप या लाइट ट्रैप लगाए जाने चाहिए। जैविक नियंत्रण के लिए 15 दिन के अंतराल पर ट्राइकोकार्ड का उपयोग लाभकारी बताया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

रासायनिक नियंत्रण के तहत अंकुर बेधक और जड़ बेधक की रोकथाम के लिए फिप्रोनिल 5 प्रतिशत एससी की 1.5 से 2.0 लीटर मात्रा को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर की दर से छिड़काव करने की सिफारिश की गई है। गन्ने के अंदर मौजूद सूंडी के नियंत्रण के लिए क्लोरेन्ट्रानिलिप्रोल 18.5 प्रतिशत एससी की 375 मिलीलीटर मात्रा को 1000 लीटर पानी में मिलाकर छिड़काव करने की सलाह दी गई है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here