उत्तर प्रदेश: समस्त चीनी मिलों में गन्ना पेराई कार्य समाप्त; जानिए क्या कहते है गन्ना विभाग के आंकड़े

देश में पेराई सत्र लगभग समाप्त हो चूका है और उत्तर प्रदेश में भी समस्त चीनी मिलें बंद हो चुकी है।

उत्तर प्रदेश के गन्ना विभाग द्वारा मई 30 को जारी की गयी डेटा के अनुसार, पेराई सत्र 2023-24 में समस्त चीनी मिलों में गन्ना पेराई कार्य समाप्त हो चूका है। इस पेराई सत्र में 9,803 लाख क्विंटल गन्ने की हुई पेराईं, और 1,038 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है। चीनी मिलों में 11.51 प्रतिशत चीनी परता (Without B-Heavy ) प्राप्त हुईं है। पेराई सत्र के ससमय एवं सुचारू संचालन से कृषकों को गन्ना आपूर्ति में रही सुगमता।

ChiniMandi WhatsApp Channel

इस सीजन में देश में लगभग 320 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है।

फिलहाल राज्य में अगले सीजन की तैयारियां चल रही है और लगातार गन्ना उत्पादक जिलों में गन्ना सर्वे कार्य शुरू है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here