उत्तर प्रदेश: गन्ने की अवैध रूप से खरीद फरोख्त को लेकर गन्ना विभाग ने की छापेमारी

शाहजहांपुर : प्रदेश के कई जिलों में गन्ने की अवैध रूप से खरीद फरोख्त के मामले सामने आ रहे है। इसे रोकने के लिए गन्ना विभाग सतर्क हो गया है। निगोही क्षेत्र के पतिराजपुर में गन्ना की अवैध रूप से खरीद फरोख्त के मामले में गन्ना विभाग की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के बाद बिचौलियों में अफरा तफरी मच गई। हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के अनुसार, पिछले कई दिनों से निगोही क्षेत्र में गन्ने की अवैध रूप से खरीद फरोख्त तथा धर्मकांटे पर वजन में गड़बड़ी की शिकायतें विभाग को मिल रही थीं। जिसके बाद जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने बांट माप विभाग के निरीक्षक आलोक शर्मा, सहायक चीनी आयुक्त नीरज कुमार के साथ समन्वय स्थापित कर सोमवार सुबह निगोही क्षेत्र के पतिराजपुर गांव में एक साथ अलग अलग स्थानों पर छापेमारी की।

गन्ना विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से लिए जा रहे गन्ना किसान की पर्चियां चेक कीं। किसानों के मोबाइल में पर्ची का मैसेज देखने के बाद ही जाने दिया गया। बांट माप निरीक्षक आलोक शर्मा ने कहा कि, धर्मकांटे पर तौल की गुणवत्ता देखी। उन्हें कहीं भी बांट नहीं मिले।निगोही के मिश्रीपुर आनंद राठौर धर्मकांटा तथा शांति धर्मकांटे का चालान किया गया है। साथ अन्य चार धर्मकांटे के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। सहायक चीनी आयुक्त नीरज कुमार ने बताया कि इस तरीके का अभियान चलता रहेगा। जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि संयुक्त रूप से गोपनीय तरीके से औचक निरीक्षण किया गया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here