उत्तर प्रदेश : युवक ने गांव में लगाया बायोगैस प्लांट, गन्ने की खोई और गोबर से बन रही गैस से दौड़ रहीं गाड़ियां

हरदोई: वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संकट की चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश के एक युवा ने अपने गांव में स्वच्छ ऊर्जा का अनोखा मॉडल पेश किया है। हरदोई जिले के 29 वर्षीय उपेंद्र तिवारी ने गांव में बायोगैस प्लांट स्थापित कर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) का उत्पादन शुरू किया है, जिससे अब गाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। इंडिया टिव्ही द्वारा प्रकाशित खबर में कहा गया है की, ब्रिटेन से एमबीए कर चुके उपेंद्र तिवारी ने अपने गांव भैलामऊ के पास यह प्लांट लगाया है। यह प्लांट रोजाना करीब 2.4 टन कंप्रेस्ड बायोगैस का उत्पादन कर रहा है। इस गैस को गाय के गोबर, गन्ने की खोई और फसल अवशेषों से तैयार किया जाता है, जो पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ ऊर्जा का स्रोत है।

उद्योग विभाग के उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह के अनुसार, इस गैस का उपयोग सीएनजी के विकल्प के रूप में वाहनों में किया जा रहा है। साथ ही इसे पाइप के जरिए घरेलू रसोई गैस (PNG) के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। उपेंद्र तिवारी ने बताया कि, भविष्य में इस प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 12 टन प्रतिदिन करने की योजना है। उनकी यह पहल न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण उदाहरण बन रही है। मौजूदा वैश्विक हालात में जहां तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, वहीं इस तरह के स्थानीय नवाचार देश के लिए राहत और प्रेरणा का काम कर रहे हैं।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here