उत्तराखंड: गन्ना मंत्री से चीनी मिल के आधुनिकीकरण की मांग की गई

काशीपुर, उत्तराखंड: पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से नादेही चीनी मिल से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग की। आपको बता दे की, गन्ना मंत्री बहुगुणा के कार्यालय पर उन्होंने मुलाकात की, और इस अवसर पर डॉ. सिंघल के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि, चीनी मिल का पेराई सत्र समय से शुरू कराया जाए, ताकि किसानों को किसी भी परेशानी का सामना करना न पड़े। साथ ही शेष कर्मचारियों का फिटमेंट, चीनी मिल का आधुनिकीकरण और मृतक आश्रितों को शीघ्र ही नियुक्ति देने की मांग की। गन्ना मंत्री ने समय से मिल चलाने समेत सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया।

ChiniMandi WhatsApp Channel

चीनी उद्योग के समाचार के बारे में अधिक पढ़ने के लिए,Chinimandi.com पढ़ना जारी रखें।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here