उत्तराखंड: किसानों द्वारा गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग

रुड़की: किसानों ने आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य पांच सौ रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग की है। किसानों ने दावा किया किया की, बढ़ती महंगाई के कारण गन्ने की फसल पककर तैयार हो रही है। गन्ना कोल्हूओं में गन्ने की पेराई के लिए कार्य शुरू हो गया है। अगले माह चीनी मिलें भी पेराई सत्र शुरू किए जाने की घोषणा कर देंगी। जिले में ज्यादातर किसान गन्ने की खेती करते हैं। इसलिए चीनी मिलों के पेराई सत्र शुरू किए जाने से पहले किसानों की नजर गन्ना मूल्य पर टिकी रहती है। पेराई सत्र नजदीक आते ही अब गन्ना मूल्य को लेकर किसानों और किसान संगठनों में बेचैनी बढ़ गई है। किसान वर्तमान गन्ना मूल्य को काफी कम बता रहे है। उनका कहना है कि प्रतिवर्ष गन्ने की फसल में लागत तेजी के साथ बढ़ती जा रही है।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here