उत्तराखंड: गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र द्वारा गोष्ठी का आयोजन

हल्द्वानी : गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र के सहायक निदेशक निलेश कुमार ने कहा कि, गन्ने में पोका बोइंग बीमारी के लक्षण देखे जा रहे हैं।इससे गन्ना उत्पादन घटने की संभावना है, और इसलिए किसानों को जल्द से जल्द इस बीमारी पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।ग्राम गुलरिया में गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन किया गया था। निलेश कुमार ने किसानों को बीमारी के पहचान के तरीके भी बताएं।उन्होंने इस बीमारी का प्रकोप रोकने के लिए कार्बेंडाजिम नामक दवा का छिड़काव करने की सलाह दी।इस मौके पर शोध संस्थान के वैज्ञानिक अधिकारी तथा गन्ना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं गन्ना कृषक मौजूद रहे।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here