उत्तराखंड: समय पर गेहूं की बुवाई के लिए चीनी मिल बढ़ाएगी गन्ना खरीद

ऋषिकेश : प्रदेश के किसान अपनी गन्ना फसल जल्द से जल्द पेराई के लिए भेजना चाहते है, ताकि उन्हें समय पर गेहूं की बुवाई के लिए खेत तैयार कर सके।किसानों को इस दुविधा से छुटकारा देने के लिए चीनी मिल ने किसानों से गन्ना खरीद बढ़ाने का फैसला किया है। जिससे किसान समय पर गेहूं की बुवाई कर सके। कृषक फेडरेशन के अध्यक्ष उमेद वोरा ने कहा की, किसानों का प्रतिनिधिमंडल बीते दिनों शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिला था। अनुरोध किया था कि शुगर मिल स्थानीय किसानों से अधिक गन्ना खरीद करे जिससे आगामी गेहूं की फसल की बुवाई कर सके। उन्होंने बताया कि अधिशासी निदेशक डीपी सिंह ने आश्वस्त किया कि जल्द आठ से दस हजार क्विंटल प्रतिदिन की गन्ना मांग की जाएगी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here