आग लगने से 15 बीघा गन्ना जलकर राख

बरेली: खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के बिजली के तारों से आग लगने से 15 बीघा भूमि में खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने बड़ी मुशक्क्त्त से आग पर काबू पाया। घटना की तहरीर थाना नवाबगंज में दी गयी है। धौरेरा गांव के रामभरोसे लाल व छोटेलाल की गांव में ही खेती है। जिसमें उन्होंने गन्ने की फसल बोयी है। शुक्रवार शाम उनकी भूमि के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी गन्ने में गिर गयी। जिससे वहां खड़ी 15 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया। घटना की तहरीर रामभरोसे लाल व छोटेलाल की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here