उत्तर प्रदेश : गन्ना उत्पादन में शामली ने लगातार आठवीं बार हासिल किया प्रदेश में पहला स्थान

शामली: उत्तर प्रदेश में गन्ना उत्पादकता के क्षेत्र में शामली जिले ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम रखी है। कार्यालय आयुक्त, गन्ना एवं चीनी द्वारा जारी क्रॉप कटिंग रिपोर्ट के अनुसार, पेराई सत्र 2025-26 में शामली ने 969.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर की औसत गन्ना उपज दर्ज करते हुए लगातार आठवीं बार प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शामली के बाद बागपत ने 914.16 कुंतल प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि मुजफ्फरनगर 900.96 कुंतल प्रति हेक्टेयर की औसत उपज के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

गौरतलब है कि वर्ष 2018-19 से लेकर 2025-26 तक शामली हर साल गन्ना उत्पादकता में उत्तर प्रदेश का शीर्ष जिला बना हुआ है। यह लगातार आठवां अवसर है, जब जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी श्रेष्ठता साबित की है।इससे पहले पेराई सत्र 2023-24 में शामली ने 1,036.04 कुंतल प्रति हेक्टेयर की रिकॉर्ड औसत उपज दर्ज की थी। हालांकि इस बार उत्पादन थोड़ा कम होकर 969.12 कुंतल प्रति हेक्टेयर रहा, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश का कोई अन्य जिला शामली से आगे नहीं निकल सका।

ChiniMandi WhatsApp Channel

‘हिंदुस्तान’ से बातचीत में जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाह ने इस उपलब्धि का श्रेय जिले के किसानों की मेहनत, वैज्ञानिक खेती और विभाग की तकनीकी सहायता को दिया। उन्होंने कहा कि उन्नत गन्ना प्रजातियों का चयन, समय पर बुवाई, संतुलित उर्वरकों का उपयोग, बेहतर सिंचाई प्रबंधन और प्रभावी कीट नियंत्रण जैसी आधुनिक कृषि तकनीकों के कारण शामली के किसानों ने लगातार आठ वर्षों से प्रदेश में शीर्ष स्थान बनाए रखा है।उन्होंने जिले के सभी गन्ना किसानों को इस सफलता पर बधाई देते हुए भविष्य में भी आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और उत्पादकता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here