तीन साल की गिरावट के बाद बढ़ेगा वैश्विक चीनी उत्पादन

इकनोमिक टाइम्स में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने अक्टूबर 2021-सितंबर 2022 के दौरान 174.6 मिलियन टन वैश्विक चीनी उत्पादन होने का अनुमान लगाया है, जो 2020-21 की तुलना में 5.1 मिलियन टन (3%) अधिक है। तीन साल की गिरावट के बाद भारत, थाईलैंड और यूरोपीय संघ में उत्पादन में वृद्धि के चलते उत्पादन बढ़ने की संभावना है। जिसका सीधा असर वैश्विक चीनी उत्पादन पर दिखाई दे रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा चीनी उपभोक्ता भारत और अफ्रीकी देश चीनी खपत में अनुमानित वैश्विक वृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं।

2021-22 में विश्व चीनी व्यापार 59 मिलियन टन होने का अनुमान है, जो 2020-21 के अनुमानित मात्रा से थोड़ा कम है। भारत से रिकॉर्ड निर्यात और थाईलैंड से शिपमेंट में सुधार की उम्मीद के बावजूद, ब्राजील से कम निर्यात से विश्व चीनी व्यापार पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here