जानिए उत्तर प्रदेश में अभी भी कितनी चीनी मिलें चल रही है और कितना हुआ चीनी उत्पादन

उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र अंतिम चरण में है और आने वाले समय में यह जल्द समाप्त हो जाएगा।

गन्ना विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पेराई सत्र 2023-24 का कुशलता पूर्वक संचालन हो रहा है। वर्तमान सत्र 2023-24 में प्रदेश की 23 चीनी मिलों द्वारा पेराई कार्य जारी है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

अब तक प्रदेश में 9,701 लाख क्विंटल से अधिक की गन्ना पेराई हो चुकी है। और अब तक 1,027 लाख क्विंटल चीनी उत्पादन हो चूका है। निर्बाध गन्ना आपूर्ति के कारण किसानों के हो रहे है समय से खेत खाली।

राज्य में गन्ना उत्पादकता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। गत 6 वर्षों में पौधा गन्ने की उत्पादकता जहाँ 742 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी वहीं वर्ष 2022-23 में 111 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ 853 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुई। पेड़ी गन्ने में भी यह उत्पादकता वृद्धि 120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ वर्ष 2022-23 में हुई 824 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here