अकबरपुर चीनी मिल: गन्ना किसानों को आठ करोड़ रुपए का भुगतान

अंबेडकरनगर, उत्तर प्रदेश: अकबरपुर चीनी मिल ने लगभग 8 करोड़ रुपये का लंबित भुगतान कर दिया है। मिल प्रबंधन ने बताया कि, अब मात्र दो दिन का लगभग डेढ़ हजार किसानों का पौने दो करोड़ रुपये का ही भुगतान बकाया है,और जल्द से जल्द यह भुगतान भी कर दिया जाएगा।

मिल ने इस सीजन में 85 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। राज्य मे गन्ना बकाया भुगतान बड़ी समस्या बनी हुई है। राज्य सरकार और गन्ना विभाग ने मिलों पर भुगतान के लिए दबाव बनाया है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सरकार का कहना है की पिछले सीजन का गन्ना भुगतान शत प्रतिशत हो चूका है। और वर्त्तमान पेराई सत्र के बकाया भुगतान जल्द से जल्द चुकाया जाए इसको लेकर भी सरकार काम कर रही है।

व्हाट्सप्प पर चीनीमंडी के अपडेट्स प्राप्त करने के लिए, कृपया नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
WhatsApp Group Link

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here