वियतनाम: थाईलैंड से आयात चीनी की जांच होगी…

हनोई / बैंकाक: वियतनाम सरकार ने थाईलैंड से आयात होने वाली चीनी की एंटी-डंपिंग जांच करने का फैसला किया है। स्थानीय चीनी उद्योग की सुरक्षा के लिए उद्योग और व्यापार मंत्रालय ने प्रधानमंत्री को इस बारे में कुछ उपाय करने की अपील की है। इसमें थाईलैंड से आयात चीनी की एंटी-डंपिंग जांच भी शामिल है। ‘ASEAN’ के लिए टैरिफ कोटा खत्म होने के बाद, थाईलैंड से वियतनाम में आयातित चीनी की मात्रा में तेजी से वृद्धि हुई है।

वियतनाम में फसल वर्ष 2018-2019 में चीनी उत्पादन लगभग 1.2 मिलियन टन हुआ था। फसल वर्ष 2019-2020 में, चीनी उत्पादन में गिरावट आई है। उद्योग और व्यापार मंत्रालय के प्रस्तावों के बारे में, कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने मूल रूप से थाईलैंड से आयातित चीनी पर एंटी-डंपिंग और एंटी-सब्सिडी उपायों को लागू करने के लिए एक जांच शुरू करने के लिए सहमति व्यक्त की।

ChiniMandi WhatsApp Channel

यह न्यूज़ सुनने के लिए प्ले बटन को दबाये.

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here