चीनी मिलों को बाय-प्रोडक्ट्स और मूल्यवर्धित उत्पादों पर देना होगा जोर : गन्ना एवं चीनी आयुक्त

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) : गन्ना एवं चीनी आयुक्त मिनिस्थी एस. ने कहा कि, बदलते पर्यावरणीय और औद्योगिक परिवेश को देखते हुए चीनी मिलों को अब केवल चीनी उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि सह-उत्पादों (बाय-प्रोडक्ट्स) और मूल्यवर्धित वस्तुओं के निर्माण पर भी विशेष ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता किसानों को समय पर गन्ना भुगतान सुनिश्चित करना है, इसलिए चीनी मिलों को अतिरिक्त आय के स्रोत विकसित करने की दिशा में भी कार्य करना चाहिए।

उन्होंने यह बातें राजधानी लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “फ्यूचर रेडी शुगर उद्योग: सस्टेनेबल ग्रोथ की राह” के उद्घाटन अवसर पर कहीं। सम्मेलन का आयोजन उत्तर प्रदेश शुगर मिल्स एसोसिएशन और ग्रीनटेक कंसल्टेंट्स, कानपुर द्वारा किया जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के पूर्व निदेशक प्रो. नरेंद्र मोहन का तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। उत्तर प्रदेश वर्तमान में गन्ना विकास, चीनी उत्पादन और एथेनॉल निर्माण में देश में अग्रणी राज्य है। ऐसे में इस सम्मेलन में तैयार की जा रही रणनीतियों को पूरे देश के चीनी उद्योग के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

सम्मेलन के पहले दिन छह तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें चीनी मिलों की आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीकों, कचरे से व्यावसायिक उत्पाद तैयार करने की नई विधियों और उद्योग में नवाचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में थाईलैंड, नेपाल, श्रीलंका, मिस्र, ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका और फिलीपींस सहित कई देशों के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। वहीं देश के चीनी उद्योग से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां भी इसमें शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान “शर्करा भूषण पुरस्कार” भी प्रदान किए गए। सी. बी. पटोदिया, प्रो. नरेंद्र मोहन, पी. एस. गहलोत, रोशन लाल तमक, शंकर लाल शर्मा और वी. एस. बंका को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मेलन का दूसरा दिन नीतिगत सुधारों, नई तकनीकों और वैश्विक बाजार से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here