तय समय सीमा में पूरा किया जाए गन्ना सर्वेक्षण, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : उप गन्ना आयुक्त

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) : मंडल के तीनों जिलों में चल रहे गन्ना सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा उप गन्ना आयुक्त ओपी सिंह ने की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, गन्ना सर्वे का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप गन्ना आयुक्त ने कहा कि सभी निरीक्षण अधिकारी सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाएं और गुणवत्ता के साथ गन्ना सर्वे सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सर्वे में लगे कर्मचारी गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखें, जैसे पानी साथ रखें और गमछा या टोपी का उपयोग करें।

ओपी सिंह ने किसानों से भी अपील की कि वे सर्वेक्षण के दौरान अपने खेतों पर मौजूद रहें और अपनी उपस्थिति में गन्ना सर्वे कराएं। अधिकारियों को किसानों को जागरूक करने और सर्वे प्रक्रिया की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए।समीक्षा बैठक में मंडल के तीनों जिलों के वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक तथा सभी चीनी मिलों के महाप्रबंधक गन्ना ऑनलाइन माध्यम से वर्चुअली शामिल हुए।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here