उत्तर प्रदेश: चीनी वितरण योजना से गन्ना किसानों को हो रहा है लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की कल्याण के लिए राज्य में कई कदम उठा रही है और साथ ही यह सुनिश्चित कर रही है की उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े। राज्य में गन्ना विभाग की चीनी वितरण योजना से गन्ना कृषक हो रहे है लाभान्वित।

गन्ना विभाग के मुताबिक, चीनी वितरण योजना के कुशल क्रियान्वयन से गन्ना कृषक हो रहे है लाभान्वित। योजना से अब तक उत्तर प्रदेश में 8.15 लाख क्विंटल चीनी वितरित की गई है। वितरित चीनी से राज्य में अब तक 6.23 लाख से अधिक गन्ना कृषकों को लाभ मिला है।

ChiniMandi WhatsApp Channel

गन्ना विभाग के मुताबिक राज्य में गन्ना उत्पादकता में निरन्तर वृद्धि हो रही है। गत 6 वर्षों में पौधा गन्ने की उत्पादकता जहाँ 742 क्विंटल प्रति हेक्टेयर थी वहीं वर्ष 2022-23 में 111 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ 853 क्विंटल प्रति हेक्टेयर हुई। पेड़ी गन्ने में भी यह उत्पादकता वृद्धि 120 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की बढ़ोत्तरी के साथ वर्ष 2022-23 में हुई 824 क्विंटल प्रति हेक्टेयर।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here