उत्तर प्रदेश: गन्ना सर्वे का सीडीओ ने किया औचक निरीक्षण, सर्वे सटीक करने के दिए निर्देश

सीतापुर:जिले के कमलापुर चीनी मिल हरियावां के सरैया सानी सर्किल में गन्ना सर्वे का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया।ग्राम पकरिया में रविवार को सर्वे किया गया। मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) जयंत कुमार गंगवार ने सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों से भी बात की।उन्होंने सर्वे में प्लाट की माप और गन्ने की प्रजातियों को सटीक तरीके से दर्ज करने की सलाह दी।

भास्कर में प्रकाशित खबर के अनुसार, इस दौरान राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक राम प्रताप रावत और चीनी मिल कर्मी अखिलेश शुक्ला मौजूद रहे। कई किसान जैसे शाबान खान, जुनैद खान, अल्फेज, शब्बन, सरफराज , अय्याज और अकील भी अपने खेतों पर उपस्थित रहे।किसानों ने गन्ना सर्वे करवाने में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

ChiniMandi WhatsApp Channel
Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here