उत्तर प्रदेश: रामकोला स्थित चीनी मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता

कुशीनगर, उत्तर प्रदेश: रामकोला की त्रिवेणी चीनी मिल को गन्ना सप्लाई करने वाले किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। मिल के विस्तारीकरण के लिए 35 करोड़ का बजट स्वीकृत हो गया है। इस विस्तारीकरण के बाद आगामी पेराई सत्र में चीनी मिल बीते पेराई सत्र के सापेक्ष करीब 10 हजार क्विंटल गन्ना प्रतिदिन अधिक क्रश करेगी।

मिल की पेराई क्षमता बढ़ने से गन्ना किसानों को अगले वर्ष अधिक पर्ची मिलेगी, और साथ ही चीनी उत्पादन में भी बढ़ोतरी होगी। चीनी मिल अधकारियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में गन्ने की आपूर्ति कुछ कम होने के कारण मालिकान इसके विस्तारीकरण की प्रक्रिया पर विचार नहीं कर रहा था।

ChiniMandi WhatsApp Channel

लाइव हिंदुस्तान में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इस वर्ष चीनी मिल को आवश्यकतानुसार गन्ना मिलने के बाद मालिकान विस्तारीकरण के प्रपोजल को स्वीकार कर 35 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने बताया कि बीते पेराई सत्र में मिल 45-48 हजार क्विंटल की जगह 55 हजार क्विंटल प्रतिदिन पेराई की है। इसलिए इसकी क्षमता और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता थी। विस्तार के बाद अगले पेराई सत्र 2024-25 में चीनी मिल प्रतिदिन 65 हजार क्विंटल गन्ना पेराई करेगी।

इससे प्रतिदिन 10 क्विंटल का इंडेंट अधिक जाएगा। इस वजह से प्रतिदिन 10 हजार क्विंटल की सप्लाई टिकट अधिक जारी होगी। एक सवाल के जवाब में प्रधान प्रबंधक ने बताया कि, एक अतिरिक्त मिल लगने से बगास में जा रहे जूस का परसेंटेज और कम हो जाएगा। साथ ही हम बॉयलिंग हाउस को भी अपडेट कर रहे हैं। इन दोनों कार्यों के बाद चीनी परता भी निश्चित रूप से बढ़ेगा। इस प्रकार यह विस्तारीकरण चीनी मिल और किसान दोनों के हित में होगा।

Bioenergy Times

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here